देहरादून के बस अड्डा परिसर में बस ड्राइवर और उसके साथियों ने नाबालिग लड़की के साथ बस में बारी-बारी से गैंगरेप किया. लड़की जब बदहवाश हो गई तो आरोपी उसे बस अड्डे के बाहर गेट पर छोड़कर फरार हो गए. आरोपी लड़की को पंजाब छोड़ने की बात कहकर मुरादाबाद से लेकर आए थे. भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के बाद से लड़की की मानसिक स्थति ठीक नहीं बताई जा रही. गैंगरेप की घटना पर बाल आयोग की अध्यक्ष ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.