Breaking News

'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |   महाराष्ट्र: शिवसेना के सचिन अहीर निर्विरोध डिप्टी स्पीकर चुने गए     |  

लड़की की हत्या के बाद शख्स ने खुद को भी मारा चाकू

त्रिपुरा के अगरतला जिले में सोमवार को 21 साल के शख्स ने नाबालिग लड़की की हत्या करने के बाद खुद को भी चाकू मार लिया। पुलिस ने कहा कि आरोपित ने लड़की को चाकू मारने के बाद आत्महत्या कर ली।पीड़िता स्कूली छात्रा है।

आरोपित की पहचान कार्तिक देबनाथ के तौर पर हुई है। वो रास्ते में ट्यूशन जा रही लड़की के पास आया और चाकू से हमला कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।