Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

सपा के बाद कांग्रेस की ‘आप’ से भी डील लगभग तय

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से सीटों का समझौते होने के बाद कांग्रेस की दिल्ली में आम आदमी पार्टी से भी डील लगभग तय है. सूत्रों के मुताबिक, दोनों पार्टियों में गठबंधन पर बातचीत अंतिम दौरे में है. आप-कांग्रेस में सीटों सहमति बन गई है. केजरीवाल की पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली की साउथ ,नॉर्थ वेस्ट ,नई दिल्ली और वेस्ट दिल्ली पर आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार सकती है. वहीं, चांदनी चौक, ईस्ट दिल्ली और नॉर्थ सीट पर कांग्रेस पर लड़ सकती है.

दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच सीटों पर सहमति बन गई है, उधर गुजरात में भी दोनों के बीच गठबंधन हो सकता है. कांग्रेस ने गुजरात में भरूच समेत 2 से 3 तीन सीटें आप को देने का मन बनाया है. वहीं, हरियाणा और असम में कांग्रेस का आप को एक सीट देने का प्रस्ताव है. गोवा में आप साउथ गोवा सीट चाहती है, लेकिन वहां से कांग्रेस का सीटिंग एमपी है. ऐसे में उसने ये सीट देने से मना कर दिया है.