Breaking News

JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र     |   रांची छात्र प्रदर्शन के बीच JPSC के तीनों सदस्यों ने किया रिजाइन     |   पीएम मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |  

कर्मचारी की पत्नी से अफेयर…फिर बॉस ने महिला को मार डाला

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की डंडे से ताबड़तोड़ वार कर के बेरहमी से हत्या कर दी. महिला पहले से शादीशुदा थी.वहीं आरोपी बॉयफ्रेंड की भी शादी हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

पूरा मामला कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र का है. यहां पर 13 दिसंबर की सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे सुर्सी गांव के पास खून से लथपथ एक महिला का शव मिला. शव की पहचान छिपाने के लिए महिला के चेहरे को बुरी तरह से जख्मी किया गया था. एक्सप्रेसवे के किनारे निकल रहे राहगीरों ने महिला का शव देखा और मामले की सूचना पुलिस को दी. ठठिया थाना इंचार्ज अजय अवस्थी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए.

पुलिस के लिए शव की शिनाख्त करना सबसे बड़ी चुनौती था. गहनता से जांच की गई तो पता चला सुसी गांव में रहने वाली अनीता नाम की महिला का यह शव है. घटनास्थल पर शव के पास मोटरसाइकिल के वाइजर के कुछ टुकड़े और महिला के पैरों की जूती पड़ी हुई थी.