Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

एम्स ने हेली एंबुलेंस सेवा के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) प्रशासन ने हेली एंबुलेंस सेवा के लिए टोल फ्री नंबर (18001804278) जारी किया है। साथ ही वाट्सएप पर भी हेली एंबुलेंस के संबंध में जानकारी ली जा सकती है।

 

एम्स ऋषिकेश में केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संयुक्त हेली एंबुलेंस सेवा संचालित है। हेली एअर एंबुलेंस मेडिकल सेवा के नोडल अधिकारी डाॅ. मधुर उनियाल ने बताया कि राज्य के दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य कारणों के चलते आपात स्थिति में फंसे व्यक्ति की मेडिकल रिपोर्ट को देखने या अन्य जानकारियां प्राप्त करने के लिए अब वाट्सएप नंबर 9084670331 भी जारी किया है। इस नंबर पर संबंधित व्यक्ति की विभिन्न मेडिकल हिस्ट्री व रिपोर्टों को भेजा जा सकता है।