Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

TN Polls: एआईएडीएमके ने जारी की पहली सूची, 23 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

TN Polls: तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) ने 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची बुधवार को जारी की। पार्टी प्रमुख के. पलानीस्वामी को सेलम जिले के एडप्पाडी निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा उम्मीदवार बनाया। एआईएडीएमके राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

एआईएडीएमके ने अपनी पहली सूची में के. पी. मुनुसामी, डिंडीगुल सी. श्रीनिवासन और नाथम आर. विश्वनाथन समेत शीर्ष नेताओं को बरकरार रखा और उसने पश्चिमी क्षेत्र के प्रमुख नेताओं एस. पी. वेलुमणि और पी. थंगामणि को क्रमश: थोंडामुथुर और कुमारापलायम से उम्मीदवार बनाया। वहीं नाम तमिलर काची (एनटीके) सभी 234 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।