Breaking News

JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र     |   रांची छात्र प्रदर्शन के बीच JPSC के तीनों सदस्यों ने किया रिजाइन     |   पीएम मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |  

नागपुर में कार और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, एक गंभीर

महाराष्ट्र के नागपुर शहर के बाहरी इलाके में एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में करीब छह लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना काटोल-कलमेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास देर रात 12.15 से 2 बजे के बीच हुई। उन्होंने कहा, एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद सात लोग कार में यात्रा कर रहे थे, तभी उनका वाहन सोयाबीन ले जा रहे ट्रक से टकरा गया।

इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद तीन अन्य लोगों को इलाज के लिए नागपुर लाया गया और उनमें से दो की वहीं मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।