Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

तिब्बत में 6.8 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, 53 लोगों की मौत, 68 घायल

चीन में तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के शिगाजे शहर में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम अब तक 53 लोगों की मौत हो गई और 68 घायल हो गए। क्षेत्रीय आपदा राहत मुख्यालय के अनुसार, चीन में तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के जिगाजे शहर में डिंगरी काउंटी में मंगलवार सुबह 9:05 बजे (बीजिंग समयानुसार) भूकंप आया।

6.8 तीव्रता के भूकंप के दौरान 53 लोग मारे गए और 68 घायल हो गए। भूकंप का केंद्र 28.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.45 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप 10 किमी की गहराई पर आया।

नेपाल में दहशत

इस बीच नेपाल के काठमांडू में तेज भूकंप ने लोगों को घरों से बाहर भागने पर मजबूर कर दिया। कावरेपालंचवोक, सिंधुपालंचोक धाडिंग और सोलुखुम्बु जिलों में भी इसे महसूस किया गया। काठमांडू में दहशत के कारण कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने कुछ देर तक सड़कों पर पेड़ों और बिजली के तारों को हिलते देखा।

सुबह 7 बजे के आसपास एक घंटे के अंतराल में 4 से 5 तीव्रता वाले कम से कम आधा दर्जन झटके भी दर्ज किए गए। भूकंप का झटका इतना तेज था कि नेपाल के लोग भयभीत हो गए और उन्हें 2015 के भीषण भूकंप की याद आ गई जिसमें 9,000 लोग मारे गए थे। हालांकि, नेपाल पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि अभी तक उन्हें किसी बड़ी शारीरिक क्षति या मानवीय क्षति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता बिश्वो अधिकारी ने कहा, चूंकि भूकंप का केंद्र तिब्बत में था, इसलिए उत्तरी नेपाल में रहने वाले लोगों ने तेज झटके महसूस किए।