Breaking News

पुणे के कोंढवा में क्लोरीन गैस लीक, 24 लोग अस्पताल में भर्ती     |   होर्मुज में नाकाबंदी से वैश्विक शिपिंग बाधित होने के कारण Pak ने ईरान के लिए खोले 6 जमीनी रास्ते     |   दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, गैस का रिसाव होने से कार में लगी आग, जिंदा जले 5 लोग     |   ईरान के खिलाफ युद्ध में अब तक 25 अरब डॉलर खर्च कर चुका है अमेरिका     |   गृह मंत्री अमित शाह करेंगे लद्दाख का दौरा     |  

लद्दाख में 4.1 तीव्रता का भूकंप, लेह में झटके

लद्दाख का लेह इलाका भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। यहां अक्सर हल्के झटके महसूस होते रहते हैं। हिमालयी क्षेत्र में जमीन की प्लेटों की हलचल के कारण भूकंप आना आम बात है। ऐसे में गुरुवार सुबह भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई और इसका केंद्र लेह, लद्दाख के पास था।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने X पर पोस्ट कर भूकंप की पुष्टि की है। पोस्ट में बताया गया कि 30 अप्रैल 2026 को सुबह 03:54 बजे लेह, लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 थी। भूकंप का केंद्र 36.722 नॉर्थ लैटिट्यूड और 74.456 ईस्ट लॉन्गिट्यूड पर था। इसकी गहराई लगभग 150 किलोमीटर बताई गई है। गहराई ज्यादा होने के कारण सतह पर इसका असर सीमित रहा और झटके हल्के महसूस किए गए। 

भूकंप की स्पीड मध्यम स्तर की थी, इसलिए लेह और आसपास के इलाकों में हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप उस समय आया जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे, जिससे उनकी नींद अचानक टूट गई और वे घबरा गए। फिलहाल किसी भी प्रकार के बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की खबर सामने नहीं आई है।

लद्दाख और उसके आसपास का हिमालय वाला इलाका ऐसा है जहां भारतीय और यूरेशियन प्लेटें आपस में टकराती रहती हैं। इसी वजह से यहां बार-बार भूकंप आते रहते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि जमीन के अंदर ऊर्जा जमा होती रहती है और जब यह बाहर निकलती है, तो भूकंप के रूप में महसूस होती है।