जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर शहर में एक स्क्रैप डीलर के लॉन के अंदर संदिग्ध विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है. यह धमाका सोपोर के शेर कॉलोनी इलाके में हुआ. सोपोर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
अधिकारियों ने बताया कि चार मृतकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान नजीर अहमद नादरू (40), आजिम अशरफ मीर (20), आदिल राशिद भट (23) और मोहम्मद अजहर (25) के रूप में हुई है।
ये सभी शेर कॉलोनी के रहने वाले थे। विस्फोट की सही प्रकृति और कारण का तुरंत पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।