Breaking News

UP में बारिश से हुए नुकसान का CM योगी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को मदद के निर्देश     |   J-K: बिजबेहारा में अमरनाथ यात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार तीर्थयात्री घायल     |   सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी के सहयोगी सुमित रॉय की गिरफ़्तारी पर रोक लगाई     |   दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर शख्स की मौत, पिलर में करंट आने से हुआ हादसा     |   UP: अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की कार झांसी में डिवाइडर से टकराई, मौके पर ही मौत     |  

चेन्नई में 2624 बूथों पर वेबकास्टिंग की सुविधा

चेन्नई जिला चुनाव अधिकारी राधाकृष्णन ने गुरुवार को कहा कि शहर के 2624 बूथों पर मतदान प्रक्रिया के दौरान निगरानी के लिए वेबकास्टिंग सुविधाएं दी गई हैं। राधाकृष्णन ने गुरुवार को नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। 

ये कंट्रोल रूम चुनाव के दिन मतदान केंद्रों पर लाइव स्ट्रीमिंग और निगरानी गतिविधियों के लिए सेंट्रल हब के रूप में काम करेगा। तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार (19 अप्रैल) को मतदान होगा जहां 950 उम्मीदवार मैदान में हैं।