Breaking News

एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   मलप्पुरम विस्फोटक केस में NIA ने मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया     |   भारत-पाक सीमा पर BSF की कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे संदिग्ध को मार गिराया     |   महाराष्ट्र में दूध 2 रुपये महंगा, नई दरें 11 अगस्त से लागू     |   गाज़ियाबाद में मुठभेड़ के बाद 3 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 21 किलो गांजा बरामद     |  

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में उतरेंगे 100 चार्टर्ड प्लेन

भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के पहले पूरा देश राममय हो गया है. आगामी 22 जनवरी को देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी भारी संख्या में श्रद्दालुओं के आने की संभावना है. इसी संभावना को व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन अयोध्या हवाई अड्डे पर 100 चार्टर्ड उड़ानों के उतरने की उम्मीद है.

इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद से अयोध्या के लिए शुरू की गई विमान सेवा के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कही. इस कार्यक्रम से योगी आदित्यनाथ लखनऊ से और नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली से वर्चुअली माध्यम से जुड़े थे.