Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

नहीं चलेगा गठबंधन’, बिहार में सियासी उलटफेर पर मांझी

बिहार में एक बार फिर बड़े सियासी उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं. नीतीश कुमार 28 जनवरी को मुख्यमंत्री की शपथ ले सकते हैं. बीजेपी से सुशील मोदी को एक बार फिर उप मुख्यमंत्री का पद मिल सकता है. बिहार में नए गठबंधन की सरकार को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतनराम मांझी ने कहा कि उन्होंने पहले ही बता दिया था कि 20 जनवरी के बाद बिहार में कुछ न कुछ परिवर्तन जरूर होगा. पिछले दिनों नीतीश कुमार ने आरजेडी के खिलाफ बहुत सारी बातें कही थी. अब इन लोगों का गठबंधन नहीं चलेगा. ये मेरी बात सच हो रही है.