Breaking News

वेदांता ग्रुप के दफ्तरों पर ED की रेड, कल से चल रहा है सर्च     |   कर्नाटक कांग्रेस को मिलेगा नया कार्यालय, कल शिलान्यास करेंगे राहुल गांधी और खड़     |   कर्नाटकः डीके शिवकुमार 10 जून से शुरू करेंगे जन यात्रा     |   पश्चिम बंगालः आज शाम दिल्ली रवाना होंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   केरलः डिप्टी स्पीकर चुनाव में NDA के विधायकों ने नहीं डाले वोट, किया बहिष्कार     |  

फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी राहत, भारत में फीफा विश्व कप 2026 का प्रसारण करेगा ZEE

New Delhi: भारत में फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी राहत की बात है कि ‘जी’ पर 2026 फीफा विश्व कप का सीधा प्रसारण किया जाएगा, क्योंकि 11 जून से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से 10 दिन पहले ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड’ ने सोमवार को फुटबॉल की विश्व संचालन संस्था फीफा के साथ आठ साल की भागीदारी की घोषणा की।

इस साझेदारी के तहत ‘जी’ भारत में विश्व कप 2026 समेत फीफा के सभी मुकाबलों का प्रसारण करेगा। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संस्था फीफा के साथ हुए इस करार के तहत ‘जी’ फीफा के 39 वैश्विक फुटबॉल टूर्नामेंट का प्रसारण करेगा, जिनमें 11 जून 2026 से शुरू होने वाला फीफा विश्व कप भी शामिल है।

अमेरिका, कनाडा और मेक्सिकों विश्व कप 2026 की संयुक्त मेजबानी करेंगे। विश्व कप का टीवी पर सीधा प्रसारण जी एंटरटेनमेंट अपने नए ‘यूनाईट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क’ के जरिए करेगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग ‘जी5’ ऐप पर उपलब्ध होगी।

एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि जी एंटरटेनमेंट के पास भारतीय बाजार के लिए फीफा विश्व कप 2026, फीफा विश्व कप 2030, फीफा महिला विश्व कप 2027 के साथ 2034 तक के बाकी अहम फीफा टूर्नामेंट और डॉक्यू-सीरीज कंटेंट के मीडिया अधिकार होंगे।

जी एंटरटेनमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत गोयंका ने कहा, ‘‘हम दुनिया के सबसे बड़े खेल टूर्नामेंट में से एक को भारतीय दर्शकों तक पहुंचाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। मीडिया अधिकार हासिल करने और विशेष खेल चैनल शुरू करने में किया गया हमारा निवेश, इस खेल की लंबी अवधि की संभावनाओं में हमारे पक्के विश्वास को दर्शाता है।’’