Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता मुक्केबाज निशांत देव पेशेवर बने

विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज निशांत देव अपने एमेच्योर करियर को अलविदा कहकर पेशेवर बन गए हैं। पिछले साल पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले निशांत ने एडी हर्न और मैचरूम बॉक्सिंग के साथ अनुबंध किया है।

24 साल का ये खिलाड़ी 25 जनवरी को लास वेगास में द कॉस्मोपॉलिटन में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत करेगा। हालांकि, उनके प्रतिद्वंद्वी की अभी घोषणा नहीं की गई है। ये आयोजन स्टीव नेल्सन और डिएगो पाचेको के बीच सुपर मिडिलवेट मुकाबले के कारण सुर्खियों में है।

निशांत ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं मैचरूम बॉक्सिंग में शामिल होने और 25 जनवरी को लास वेगास में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मेरा लक्ष्य भारत का पहला विश्व पेशेवर मुक्केबाजी चैंपियन बनना है और मुझे पता है कि इसे हासिल करने में मेरी मदद करने के लिए पूरा देश मेरे साथ है।"