Breaking News

हिजबुल्लाह ने अब तक पांच बार सीजफायर का उल्लंघन किया: इजरायली विदेश मंत्रालय     |   वेस्ट एशिया संघर्ष से सप्लाई चेन का बाधित होना इकोनॉमी के लिए चुनौती: RBI     |   ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग, हमारी जीत का संकेत’, बोलीं CM ममता     |   शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 89.93 फीसदी, तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत वोटिंग     |   WB चुनाव: दुबराजपुर सीट के बूथ नंबर 65 पर मतदाताओं ने CRPF जवानों पर पत्थरबाजी की     |  

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे धोनी? CSK गेंदबाजी कोच ने दिया अपडेट

IPL 2026: सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने बुधवार को कहा कि दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धता फिटनेस को लेकर मेडिकल स्टाफ और खुद उनकी संतुष्टि पर निर्भर करेगी।

धोनी ने मंगलवार को पूरे ट्रेनिंग सेशन के बाद, बुधवार को पहले संक्षिप्त अभ्यास किया और फिर लगभग एक घंटे तक थ्रोडाउन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी की। हालांकि यह देखना बाकी है कि क्या पूर्व कप्तान मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध होंगे।

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के मौजूदा सीजन में अब तक मैदान पर नहीं उतरे हैं, क्योंकि वह पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। यह चोट उन्हें पिछले महीने के आखिर में टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले लगी थी।