Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |   उत्तराखंड: भारी बारिश के बाद रुद्रप्रयाग में बढ़ा अलकनंदा नदी का जलस्तर     |   गुजरात में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: बिजली टावर और लाइनों के मुआवजे में भारी बढ़ोतरी     |   अभिषेक बनर्जी पर बरसे दिलीप घोष: चुनावी बयान थे भड़काऊ, जेल ही सही जगह     |   काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर PSC जवान की राइफल से अचानक चली गोली, 3 लोग जख्मी     |  

UP: वाराणसी में WFI फेडरेशन कप की शुरुआत, 500 से ज्यादा पहलवान लेंगे हिस्सा

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हो गई है। ये प्रतियोगिता 26 अप्रैल तक काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एएमएफआई थिएटर ग्राउंड में आयोजित होगी। इसमें 25 राज्यों के 500 से ज्यादा पहलवान हिस्सा लेंगे।

भारतीय कुश्ती संघ और उसके अध्यक्ष संजय सिंह से जुड़े तमाम विवाद खत्म होने और उनकी नियुक्ति दोबारा होने के बाद ये पहला मौका होगा जब उत्तर प्रदेश में कोई राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट होगा।

पहले दिन 24 अप्रैल को फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जबकि दूसरे दिन 25 अप्रैल को महिला पहलवानों की प्रतियोगिता होगी। आखिरी दिन 26 अप्रैल को ग्रीको रोमन कुश्ती में पहलवान दमखम दिखाएंगे।