Breaking News

योग की ऊर्जा से एक हुआ विश्व-पीएम मोदी     |   मेघालय: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 12वें योग दिवस पर किया योग     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में विशेष कार्यक्रम और जनभागीदारी अभियान     |   हैदराबाद में आज से TG20 क्रिकेट लीग का आगाज     |   पटना में आज JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मुहर संभव     |  

WPL 2026: हरलीन का अर्धशतक, मुंबई इंडियंस को हराकर यूपी वॉरियर्स ने चखा पहली जीत का स्वाद

WPL 2026: यूपी वॉरियर्स ने हरलीन देओल (नाबाद 64 रन) के नाबाद अर्धशतक की मदद से गुरुवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को 11 गेंद रहते सात विकेट से हराकर इस सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज की।

नटाली साइवर ब्रंट (65 रन, दो विकेट) ने अपने चिर परिचित अंदाज में खेलते हुए तेज अर्धशतक जड़ा जिसकी मदद से मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाए।

हरलीन बुधवार को अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद रिटायर्ड आउट हो गई थीं, उन्होंने 39 गेंद की पारी में 12 चौके जड़े और क्लो ट्रायोन (नाबाद 27 रन) के साथ मिलकर टीम को 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 162 रन तक पहुंचाया जिससे यूपी वॉरियर्स की टीम लगातार तीन हार के बाद चौथे मैच में पहली जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

वहीं मुंबई इंडियंस की चार मैच में ये दूसरी हार थी।