Breaking News

ट्विशा केस: सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी     |   'चंपत राय ने गड़बड़ी की, राम मंदिर को लूटा', चढ़ावा चोरी पर बोले हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |   महाराष्ट्र विधान परिषदः डिप्टी चेयरमैन चुनाव में उद्धव के MLC सचिन अहीर ने भरा पर्चा     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |  

BGT: ट्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया को दी मजबूत शुरुआत, भारत के खिलाफ लगाया सबसे तेज डे-नाइट टेस्ट शतक

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में एडिलेड में हो रहे गुलाबी गेंद टेस्ट मैच में ट्रेविस हेड का शानदार फॉर्म भारतीय टीम के लिए परेशानी का सबब बन गया। ट्रेविस ने डे-नाइट टेस्ट में सबसे तेज शतक जड़ा। ये टेस्ट मैच में उनका आठवां शतक था। 

दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन महज 111 गेंद पर शतक बनाकर ट्रेविस ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनके शतक से घरेलू टीम को मजबूत बढ़त बनाने में मदद मिली। पिछले दो रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के नाम थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 112 गेंद पर और वेस्टइंडीज के खिलाफ 125 गेंद पर शतक बनाए थे।

ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ कई बार अच्छा स्कोर किया है। पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में उन्होंने टीम को जिताने वाले 163 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने टी20 विश्व कप के सुपर 8 में 76 रन बनाए थे। उनकी आक्रामक पारी 141 गेंदों में 140 रन बना कर खत्म हुई। मोहम्मद सिराज ने उन्हें बोल्ड कर दिया। अपनी पारी में उन्होंने 17 चौके और चार छक्के लगाए।