Breaking News

MP: ऑटो पलटने से कांग्रेस विधायक विपिन जैन घायल, सिर में लगी चोट     |   अफगानिस्तान में हमले पर पाकिस्तान का दावा, आतंकी ठिकाने टारगेट     |   मैक्रों करेंगे G7, चीन और IMF के साथ वर्चुअल बैठक     |   असम लोकसभा उपचुनाव लड़ सकती हैं सुष्मिता देव, सूत्रों का दावा     |   बीजेपी में शामिल हो सकती हैं TMC सांसद सुष्मिता- सुत्र     |  

काउंटी चैंपियनशिप के लिए दो मैचों में खेलेंगे मानव सुथार, अफगानिस्तान टेस्ट के बाद चमकी किस्मत

Manav Suthar: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार इंग्लैंड के क्लब वारविकशर के लिए काउंटी चैंपियनशिप के अगले दो मैचों में खेलेंगे।

वारविकशर ने बुधवार को सुथार के साथ अल्पकालिक अनुबंध की घोषणा की। इस अनुबंध के तहत वे रॉथेसे काउंटी चैंपियनशिप के अगले दो मैचों के लिए चयन के लिए उपलब्ध होंगे। पहला मैच 12 से 15 जून तक यॉर्कशर के खिलाफ स्कारबोरो में और दूसरा मैच अगले हफ्ते समरसेट के खिलाफ टॉनटन में खेला जाएगा।

23 साल के सुथार ने हाल ही में मुल्लांपुर (पंजाब) में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया। उन्होंने पहली पारी में 33 रन देकर छह और दूसरी पारी में 29 रन देकर एक विकेट लिया। टेस्ट पदार्पण से पहले उन्होंने 29 प्रथम श्रेणी मैचों में 129 विकेट अपने नाम किए हैं।

वारविकशर के प्रदर्शन निदेशक जेम्स थॉमस ने कहा, “हमें मानव का बेयर्स में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। ये टीम के लिए वास्तव में रोमांचक समय है। हमने इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है और मानव हमारी गेंदबाजी आक्रमण में नया आयाम लाएंगे।”

सुथार ने कहा, “मैं काउंटी चैंपियनशिप के अगले दो मैचों के लिए वारविकशर में शामिल होकर बेहद उत्साहित हूं। टीम ने इस सत्र की अच्छी शुरुआत की है। ऐसे में मैं उम्मीद करता हूं कि टीम को खिताब की ओर बढ़ाने में अहम योगदान दे पाऊंगा।”