Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

मेरठ: 95 लाख में DC में शामिल हुए समीर रिजवी, परिवार में खुशी की लहर

मेरठ के क्रिकेटर समीर रिजवी की एक बार फिर किस्मत चमक रही है। इस बार समीर रिजवी को दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलेंगे। उन्हें DC की ओर से 95 लाख में खरीदा गया है। इससे पहले उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आठ करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा गया था। देखा जाए तो उनको इस बार काफी नुकसान हुआ है। उनका बेस प्राइस 30 लाख था।

आपको बता दे समीर रिजवी दाएं हाथ के अच्छे बल्लेबाज माने जाते हैं। उनका आईपीएल की दिल्ली कैपिटल्स टीम में चयन होने के बाद उनके परिवार वालों में खुशी की लहर है। समीर रिजवी के परिवार वाले एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं और ढोल नगाड़ों पर डांस कर रहे हैं।

जहां आईपीएल में अबकी बार दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। उनको दिल्ली कैपिटल्स की टीम की तरफ से 95 लाख रुपए में खरीदा गया है। समीर को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जैसे ही खरीदा, इसकी जानकारी मिलते ही समीर के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

जिसके बाद समीर के परिवार के लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए ढोल नगाड़ों पर डांस करने लगे, अब से पहले क्रिकेटर समीर रिजवी को चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से 1 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा गया था। समीर रिजवी दाएं हाथ के अच्छे बल्लेबाज माने जाते हैं।

वहीं समीर रिजवी के मामा तनकीब अख्तर ने बताया कि समीर अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि समीर बड़े शॉट लगाते हैं। इस बार भी उन्हें पूरी उम्मीद है कि आईपीएल में वह बेहतर परफॉर्म करेंगे। तनकीब अख्तर ने बताया कि समीर के लिए परिवार सहित सभी रिश्तेदार और उनके चाहने वाले अच्छी परफॉर्मेंस की दुआ करेंगे।