Breaking News

ट्विशा केस: सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी     |   'चंपत राय ने गड़बड़ी की, राम मंदिर को लूटा', चढ़ावा चोरी पर बोले हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |   महाराष्ट्र विधान परिषदः डिप्टी चेयरमैन चुनाव में उद्धव के MLC सचिन अहीर ने भरा पर्चा     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |  

BGT: 2024 में रोहित का टेस्ट में खऱाब प्रदर्शन जारी, चौंका देंगे इस साल के आंकड़े

बेशक रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 का ताज पहनाया था, लेकिन इस बात से इनकार नहीं कि वे टेस्ट मैच में लगातार नाकाम रहे हैं। इस साल सितंबर में भारत का घरेलू सत्र शुरू होने के बाद से वे बुरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने 11 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक बनाया है। तब से उनका औसत महज 12.36 का रहा है। इस औसत को हिटमैन के साथ कतई नहीं जोड़ा जा सकता।

साल 2024 में, रोहित ने 12 मैच खेले और 28.14 की औसत से सिर्फ 591 रन बनाए। इनमें दो शतक और दो अर्द्धशतक शामिल हैं। रोहित ने एडिलेड में दूसरे टेस्ट मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी की। इसी क्रम से उन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी और शानदार प्रदर्शन भी किया था। नाकामियों के बावजूद छठे नंबर पर उनका औसत अब भी 52 से ऊपर है।

रोहित ने शुरुआती परेशानी से निपटने की कोशिश की, लेकिन स्कॉट बोलैंड के इन-स्विंगर को समझ नहीं पाए। बाकी भारतीय बल्लेबाजों की तरह रोहित भी फ्रंटफुट पर खेले, लेकिन गेंद को हिट करने में नाकाम रहे। जब उन्होंने पंत के साथ डीआरएस लेने के बारे में चर्चा की, तो समझदारी भरा फैसला किया और चुपचाप भारतीय ड्रेसिंग रूम का रुख कर लिया।