Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |   उत्तराखंड: भारी बारिश के बाद रुद्रप्रयाग में बढ़ा अलकनंदा नदी का जलस्तर     |   गुजरात में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: बिजली टावर और लाइनों के मुआवजे में भारी बढ़ोतरी     |   अभिषेक बनर्जी पर बरसे दिलीप घोष: चुनावी बयान थे भड़काऊ, जेल ही सही जगह     |   काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर PSC जवान की राइफल से अचानक चली गोली, 3 लोग जख्मी     |  

IPL 2024: टूर्नामेंट में वापसी की उम्मीद के साथ हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेगी बेंगलुरू

आईपीएल 2024 के प्वाइंट्स टेबल में आखिर में मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू गुरुवार को जब अपने घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी,  तो उसे टूर्नामेंट में बने रहने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

आरसीबी के गेंदबाज विरोधी टीम के रन रोकने में नाकाम रहे हैं। वे एसआरएच की खतरनाक बल्लेबाजी लाइनअप के खिलाफ अपनी कमर कसने की कोशिश करेंगे। 379 रन और ऑरेंज कैप के साथ विराट कोहली जैसे आरसीबी के बाकी बल्लेबाज अपनी कमियों को दूर करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन टीम के लिए टूर्नामेंट में वापसी करना अब आसान नहीं है। 

इस सीजन में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम के गेंदबाजों और कप्तान पैट कमिंस का काम आसान किया है। एसआरएच सात मैचों में 10 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। गुरुवार को होने वाले मैच में कमिंस की अगुवाई में हैदराबाद खराब फॉर्म में चल रही आरसीबी के खिलाफ जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी।