Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप के 'गोल्डन डोम' प्रोजेक्ट का पहला लाइव-इंटरसेप्ट टेस्ट सफल     |   भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |   भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया     |  

आईपीएल चैंपियन बनने पर आरसीबी को मिले 20 करोड़ रूपये, पंजाब को साढे बारह करोड़

नई आईपीएल चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को ट्रॉफी के साथ ईनाम के तौर पर 20 करोड़ रूपये मिले जबकि उपविजेता पंजाब किंग्स की झोली में 12 करोड़ 50 लाख रूपये आये। आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर पहली बार आईपीएल खिताब जीता। 

तीसरे स्थान पर रही मुंबई इंडियंस को सात करोड़ रूपये और चौथे स्थान पर रही गुजरात टाइटंस को साढे छह करोड़ रूपये मिले। आईपीएल के पहले सत्र 2008 में विजेता टीम को चार करोड़ 80 लाख और उपविजेता को दो करोड़ 40 लाख रूपये मिले थे।

दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ को अरूण जेटली स्टेडियम के लिये सर्वश्रेष्ठ पिच और मैदान का पुरस्कार मिला। ईनाम के तौर पर उसे 50 लाख रूपये दिये गए। इस स्टेडियम में इस सत्र में सात मैच हुए। 

डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा, ‘‘यह पुरस्कार हमारे क्यूरेटरों, स्टाफ और प्रबंधन के अथक परिश्रम की वजह से मिला है। हम आगे भी क्रिकेट के बुनियादी ढांचे का उच्चतम स्तर बनाये रखने के लिये काम करते रहेंगे।’’