Breaking News

पुरानी दिल्ली रेलवे पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत     |   विजयवाड़ा में CM नायडू ने रामदेव बाबा की जमकर की तारीफ     |   डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड रवाना     |   दिल्ली के शाहदरा में घर में लगी आग, मौके पर पहुंचीं 6 दमकल गाड़ियां     |   ईरान के अरबों डॉलर फंड पर अमेरिका-कतर बना रहे योजना     |  

IPL 2026: पंजाब किंग्स को लगा झटका, शुरुआती सात मैच से लॉकी फर्ग्यूसन बाहर

IPL 2026: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन आईपीएल 2026 के शुरुआती सात मैच में पंजाब किंग्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। हाल ही में पिता बने फर्ग्यूसन ने अपने परिवार के साथ समय बिताने को प्राथमिकता दी है और वे टूर्नामेंट के बाद के हिस्से में टीम के साथ जुड़ेंगे।

उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी छोटी सी छुट्टी ली थी, लेकिन तब वे केवल चार दिन ही परिवार के साथ बिता पाए थे। आईपीएल के एक सूत्र ने बताया, "वह शुरुआती सात मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं।"