Breaking News

पुरानी दिल्ली रेलवे पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत     |   विजयवाड़ा में CM नायडू ने रामदेव बाबा की जमकर की तारीफ     |   डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड रवाना     |   दिल्ली के शाहदरा में घर में लगी आग, मौके पर पहुंचीं 6 दमकल गाड़ियां     |   ईरान के अरबों डॉलर फंड पर अमेरिका-कतर बना रहे योजना     |  

IND vs AFG: हर्षित राणा तीसरे वनडे के लिए टीम से जुड़े, अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे मैच

IND vs AFG: तेज गेंदबाज हर्षित राणा को घुटने की चोट से उबरने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ यहां होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को ये घोषणा की।

हर्षित राणा टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके दाहिने घुटने के नीचे की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और जिसके बाद फरवरी में उनकी सर्जरी हुई थी।

वे इस कारण टी20 विश्व कप और इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेल पाए थे। हर्षित राणा शनिवार को होने वाले श्रृंखला के अंतिम मैच से पहले टीम के साथ जुड़ गए हैं। भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हर्षित राणा ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपना ‘रिहैबिलिटेशन’ पूरा कर लिया है और वह चेन्नई में वनडे टीम के साथ जुड़ गए हैं।’’

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), के. एल. राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा।