Breaking News

घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |   नेपाल में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कटौती, LPG सिलेंडर में भी 100 रुपये सस्ता     |   चीन का कड़ा संदेश, शी जिनपिंग बोले- राष्ट्रीय संप्रभुता से कोई समझौता नहीं     |   नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की     |   बिहार STF ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का किया भंडाफोड़, करोड़ों की नशीली दवाएं जब्त, 6 अरेस्ट     |  

'भारत के खिलाफ मैच जीतने की उम्मीद', पाकिस्तानी क्रिकेटर फातिमा सना का बयान

श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के मैच में जीत से उत्साहित पाकिस्तान की ऑलराउंडर फातिमा सना ने कहा कि उनकी टीम रविवार को भारत के खिलाफ मैच में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी। पाकिस्तान ने गुरुवार को महिला टी20 वर्ल्ड कप के मैच में श्रीलंका पर 31 रन से जीत हासिल की।

फातिमा सना ने कहा, "कोई भी टीम छोटी या बड़ी नहीं होती है। क्योंकि ये टी20 फॉर्मेट है। जो अच्छा खेलता है वो मैच जीतता है। इसलिए, हमने यहां से जो मोमेंटम हासिल किया है उसे जारी रखने की कोशिश करेंगे।"