Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

BGT: नीतीश रेड्डी का शानदार शतक, भारत ने 9 विकेट पर 358 रन बनाए

भारतीय टीम के युवा ऑल राउंडर नीतिश कुमार रेड्डी के नाबाद शतक की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी समाप्त किए जाने पर नौ विकेट खोकर 358 रन बना लिए थे। 

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के 474 रन से 116 रन पीछे है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर रेड्डी 105 और मोहम्मद सिराज दो रन बनाकर खेल रहे थे। 

भारत के लिए तीसरे दिन काफी शानदार रहा, भले ही टीम इंडिया ने शुरुआत में ऋषभ पंत 28, रविंद्र जडेजा 17 के रूप में जल्द दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद नीतीश रेड्डी ने वाशिंगटन सुदंर के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी कर डाली।

वाशिंगटन सुंदर ने 162 गेंदों में एक चौके की मदद से 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने नीतीश रेड्डी का साथ दिया, जिसके चलते वे भी अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का पहला शतक लगा पाए। ये उनके टेस्ट करियर का भी पहला शतक है। नीतीश ने 171 बॉल में 10 चौके और एक छक्के की मदद से शतक पूरा किया। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने तीन-तीन विकेट लिए।