Breaking News

घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |   नेपाल में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कटौती, LPG सिलेंडर में भी 100 रुपये सस्ता     |   चीन का कड़ा संदेश, शी जिनपिंग बोले- राष्ट्रीय संप्रभुता से कोई समझौता नहीं     |   नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की     |   बिहार STF ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का किया भंडाफोड़, करोड़ों की नशीली दवाएं जब्त, 6 अरेस्ट     |  

'नए खिलाड़ी भारतीय फुटबॉल की तस्वीर बदल सकते हैं' : बाईचुंग भूटिया

भारत के पूर्व फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया को 2025 में राष्ट्रीय टीम से बेहतर नतीजों की उम्मीद है। 2024 में एक भी टूर्नामेंट नहीं जीतने वाली टीम के सामने बड़ी प्रतियोताएं होंगी। मनोलो मार्केज के प्रशिक्षण में भारतीय टीम में नतीजे देने वाले बदलाव हो सकते हैं।

18 नवंबर को फीफा मैत्री मैच में निचली रैंकिंग वाले मलेशिया के खिलाफ 1-1 से ड्रा ने भारतीय फुटबॉल के इतिहास में एक और निराशाजनक रिकॉर्ड जोड़ दिया। भूटिया ने उम्मीद जताई कि खराब हालत को सुधारने के लिए अगले साल भारतीय फुटबॉल टीम में नए प्रतिभाशाली चेहरे शामिल हो सकते हैं।

भारत को पिछले बारह अंतरराष्ट्रीय मैचों में कोई जीत नहीं मिली है। टीम की आखिरी जीत नवंबर 2023 में एएफसी विश्व कप क्वालीफायर में कुवैत के खिलाफ हुई थी। तब से भारत कतर और सीरिया से दो बार और ऑस्ट्रेलिया, उज्बेकिस्तान और अफगानिस्तान से एक-एक बार हारा है। ब्लू टाइगर्स के वियतनाम, मॉरीशस, कुवैत, अफगानिस्तान और मलेशिया से मैच ड्रा रहे हैं।