पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और पुरानी दिल्ली छह के मुख्य कोच विजय दहिया ने शुक्रवार को चल रही दलीप ट्रॉफी में मुंबई के युवा बल्लेबाज मुशीर खान की 181 रन की पारी की तारीफ की। मुशीर खान ने पहले दिन शतक बनाया था, जब उनकी टीम बेंगलुरू में इंडिया ए के खिलाफ 95/7 के स्कोर पर लड़खड़ा रही थी।
ऐसे मुश्किल वक्त में मुशीर टिके रहे और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी के साथ मिलकर शानदार वापसी की। इंडिया बी को पहली पारी के अंत में 321 रन तक पहुंचाया। मुशीर ने बाएं हाथ के स्पिनर के रूप में शुरुआत की थी, पिछले एक साल में उन्होंने अपने बल्ले से कमाल दिखाया है।
विजय दहिया ने कहा, "मुशीर ने बाएं हाथ के स्पिनर के तौर पर शुरुआत की और अंततः बल्लेबाजी में उनका परिवर्तन दिखाता है, "अगर आप मेहनत से किसी चीज के पीछे पड़ जाएं, शिद्दत से किसी चीज के पीछे पड़ जाएं तो वो जरूर मिलती है।"
मुशीर की बल्लेबाजी शानदार रही: पूर्व भारतीय विकेटकीपर विजय दहिया
You may also like
IPL 2026: LSG के लिए घरेलू रिकॉर्ड चिंता का विषय, GT के खिलाफ लय बनाने की करेगा कोशिश.
IPL 2026: भुवी ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, कहा- ताबड़तोड़ बल्लेबाजी टी20 क्रिकेट का हिस्सा.
IPL 2026: DC के खिलाफ जीतना चाहेगी CSK, गायकवाड़-सैमसन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद.
IPL 2026: बैक-टू-बैक दो हॉफ सेंचुरी, जमकर रना बना रहे ध्रुव जुरेल, बल्लेबाजी क्रम को लेकर बोली ये बात.