Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

BGT: हम जीतने का तरीका नहीं खोज सके, चौथे टेस्ट मैच में हार के बाद बोले रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को कहा कि चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 184 रनों की हार "मानसिक रूप से परेशान करने वाली" है। उन्होंने माना कि उनकी टीम मैच में लड़ने में फेल रही। भारत अब पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-2 से पिछड़ने के बाद पांचवें और अंतिम टेस्ट के लिए सिडनी जाएगा। श्रृंखला का अंतिम मैच तीन जनवरी से शुरू होगा।

रोहित, जिनकी खुद की खराब फॉर्म सवालों के घेरे में रही है, ने मैच के बाद मीडिया से कहा, "जब आप वो नहीं कर पाते जो आप करने आए हैं, तो ये मानसिक रूप से परेशान करने वाला होता है।"

उन्होंने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, "ये काफी निराशाजनक है। मैच जीतने के कई तरीके होते हैं और हम यहां मैच जीतने का तरीका खोजने में फेल रहे। हम अंत तक लड़ना चाहते थे और दुर्भाग्य से हम ऐसा नहीं कर सके।"