Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

केएल राहुल पर्थ में ओपनिंग के लिए तैयार, रोहित की जगह बुमराह करेंगे कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए के. एल. राहुल ने रविवार को नेट प्रैक्टिस की। जिस तरह से राहुल प्रैक्टिस करते नजर आए, उससे उनकी फिटनेस पर उठ रहे सवालों का अंत हो गया है। माना जा रहा है कि पर्थ टेस्ट में केएल राहुल ओपनिंग कर सकते हैं क्योंकि रोहित शर्मा का पहले टेस्ट मैच में न खेल पाना करीब करीब तय हो गया है। रोहित की गैर-मौजूदगी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे।

के. एल. राहुल शुक्रवार को वाका मैदान पर एक इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच में बल्लेबाजी करते समय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद से कोहनी पर चोट लगने के बाद इलाज के लिए मैदान से बाहर चले गए थे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट 22 नवंबर से ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होगा, जबकि दूसरा टेस्ट एडिलेड में 6 दिसंबर से खेला जाएगा।

पूरी उम्मीद है कि टीम मैनेजमेंट के. एल. राहुल को यशस्वी जयसवाल के साथ ओपनिंग करने के लिए भेजेगा। अंगूठे में फ्रैक्चर की वजह से शुबमन गिल भी पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। राहुल ने लंबे वक्त तक बिना किसी बड़ी परेशानी के बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की और तीन घंटे के नेट सेशन के दौरान हर तरह की प्रैक्टिस में भाग लिया।