Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

IPL 2025: कौन बनेगा RCB का कप्तान?

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन यानी आईपीएल 2025 का बिगुल बज चुका है. आगामी सीजन के लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है. हालांकि, कुछ ऐसी टीमें भी हैं, जिन्होंने अब तक आईपीएल 2025 के लिए अपने कप्तान का एलान नहीं किया है. इसमें आईपीएल की सबसे चर्चित टीम आरसीबी (RCB) भी शामिल है. कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि विराट कोहली आईपीएल 2025 में एक बार फिर कप्तानी संभालेंगे. हालांकि, फिर रिपोर्ट आई कि आरसीबी की कमान रजत पाटीदार को मिलेगी, लेकिन अब कप्तान को लेकर एकदम नया अपडेट सामने आया है. 

आरसीबी के कप्तान को लेकर कई तरह के दावे किए जा चुके हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि विराट कोहली एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे. वह आईपीएल 2025 में टीम के कप्तान होंगे, लेकिन इस बारे में न तो फ्रेंचाइजी ने कुछ कहा और न ही विराट कोहली ने. फिर कुछ दिन बाद एक नई रिपोर्ट सामने आई. इस बार दावे किए गए कि युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार आईपीएल 2025 में आरसीबी के कप्तान होंगे. रजत पाटीदार सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के कप्तान थे. उनकी टीम फाइनल में भी पहुंची. ऐसे में उनके कप्तान बनने पर दावा और भी मजबूत हो गया था. 

आरसीबी के कप्तान को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है. ताजा रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या आरसीबी के नए कप्तान होंगे. हालांकि, इस बार भी फ्रेंचाइजी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं किया है. इस रिपोर्ट के आमने के बाद यह साफ है कि क्रुणाल पांड्या भी कप्तान बनने की रेस में शामिल हैं. अब देखने वाली बात यह होगी कि फ्रेंचाइजी किस खिलाड़ी पर भरोसा करती है.