Breaking News

लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |   टीसीएस बीपीओ मामले में नासिक पुलिस की SIT टीम निदा खान की तलाश में मुंब्रा पहुंची     |   दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ जोरदार बारिश हुई     |  

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 29 रन से हराया, सीजन की पहली जीत की दर्ज

MI vs DC: आईपीएल का 20वां मुकाबला रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। 

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की टीम ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए थे। टीम में सूर्यकुमार यादव, रोमारियो शेफर्ड और मोहम्मद नबी को मौका मिला। 

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 234 रन बनाए। टीम की तरफ से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 49 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने 42 और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 39 रन का योगदान दिया। आखिरी ओवरों में टिम डेविड ने 21 गेंदों पर 45 रन ठोके। वहीं, रोमारियो शेफर्ड ने ताबड़तोड़ सिर्फ 10 गेंदों पर 39 रन जड़े। 

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन ही बना पाई और 29 रन से मैच हार गई। दिल्ली की तरफ से ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदो में तीन चौके और 7 छक्कों की मदद से 71 रन की नाबाद पारी खेली। मुंबई की गेंदबाजी की बात करें तो जेराल्ड कोएत्ज़ी ने चार ओवरों में 34 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं जसप्रीत बुमराह को दो और रोमारियो शेफर्ड को एक विकेट मिला।