Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

IND vs AUS 3rd Test: भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट ड्रॉ, सीरीज बराबरी पर

IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के द गाबा में खेला गया टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ड्रॉ हो गया. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य दिया था. लेकिन मैच के पांचवें दिन टी-ब्रेक के बाद मुकाबला शुरू नहीं हो सका. बारिश और कम रौशनी को देखते हुए मैच ड्रॉ घोषित कर दिया गया. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सीरीज में अभी भी 1-1 की बराबरी पर हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे. इस दौरान स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शतक जड़ा था. हेड ने 152 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं स्मिथ ने 101 रन बनाए थे. एलेक्स कैरी ने 70 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट झटके थे. वहीं मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए थे. आकाश दीप और नीतीश रेड्डी ने 1-1 विकेट लिया था.

भारत ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 260 रन बनाए. इस दौरान ओपनर केएल राहुल ने अहम भूमिका निभाई. राहुल ने 139 गेंदों का सामना करते हुए 89 रन बनाए. उन्होंने 8 चौके लगाए. रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 123 गेंदों का सामना करते हुए 77 रन बनाए. जडेजा की इस पारी में 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. आकाश दीप ने अंत में 31 रनों की अहम पारी खेली. उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया.