Breaking News

दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल में 62.18 फीसदी, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोटिंग     |   WB चुनाव: कुमारगंज में 8-10 बूथों से हमारे एजेंट हटाए गए- BJP कैंडिडेट सुवेंदु     |   ‘पश्चिम बंगाल का हर वर्ग टीएमसी से दुखी’, कृष्ण नगर रैली में बोले PM नरेंद्र मोदी     |   ‘बंगाल की जनता भय से मुक्ति के लिए वोट कर रही’, कृष्ण नगर रैली में बोले PM मोदी     |   ‘पश्चिम बंगाल में कमल खिलना तय’, कृष्ण नगर रैली में बोले पीएम नरेंद्र मोदी     |  

हॉकी इंडिया लीग: श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने गोनासिका को 2-1 से हराया

कप्तान रूपिंदर पाल सिंह के दो गोल की बदौलत श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने बुधवार को यहां हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2024-25 के अपने दूसरे मैच में टीम गोनासिका को 2-1 से हरा दिया।

रूपिंदर पाल सिंह (31वें और 48वें मिनट) के दो गोल से टाइगर्स ने महत्वपूर्ण जीत हासिल की और अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। टीम गोनासिका की ये लगातार दूसरी हार थी। उसके लिए कप्तान मनप्रीत सिंह ने 32वें मिनट में गोल किया।