Breaking News

पुरानी दिल्ली रेलवे पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत     |   विजयवाड़ा में CM नायडू ने रामदेव बाबा की जमकर की तारीफ     |   डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड रवाना     |   दिल्ली के शाहदरा में घर में लगी आग, मौके पर पहुंचीं 6 दमकल गाड़ियां     |   ईरान के अरबों डॉलर फंड पर अमेरिका-कतर बना रहे योजना     |  

IPL 2026: GT के खिलाड़ियों ने किया IIM अहमदाबाद का दौरा, मैदान से मिले सबक किए साझा

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी कुमार कुशाग्रा, अरशद खान और मानव सुथार ने शुक्रवार को छात्रों और संकाय सदस्यों के साथ अनौपचारिक बातचीत के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान (आई. आई. एम), अहमदाबाद का दौरा किया। इस सत्र में रैपिड-फायर राउंड के बाद एक खुला प्रश्नोत्तर सत्र हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने खेलने के अपने अनुभव के बारे में बात की। उन्होंने मैदान से मिले सबक भी साझा किए।

खिलाड़ियों ने बताया कि कैसे क्रिकेट के मैदान पर दबाव का सामना करना और सही फैसले लेना, मैनेजमेंट के सिद्धांतों से मेल खाता है। इस बीच गुजरात ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस 31 मार्च को मुल्लनपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।