Breaking News

झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |   NIA ने TMC पार्षद शकील अली को गिरफ्तार किया, 2023 रामनवमी जुलूस में हिंसा से जुड़ा है मामला     |   सरकार ने CBDT चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल 30 जून के बाद छह महीने के लिए बढ़ाया     |  

व्यक्तिगत कारणों से देश लौटे गौतम गंभीर, एडिलेड टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर व्यक्तिगत कारण से भारत लौट आए हैं। गंभीर के 30 नवंबर से कैनबरा में शुरू होने वाले दो दिन के वार्म-अप गेम के दौरान मौजूद रहने की संभावना नहीं है।

हालांकि, गंभीर के छह दिसंबर से शुरू होने वाले 'पिंक बॉल टेस्ट' से पहले एडिलेड में टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि गंभीर ने अपनी वापसी के संबंध में बीसीसीआई के आला अधिकारियों से अनुमति मांगी है।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर पीटीआई वीडियो को बताया कि गंभीर मंगलवार की सुबह अपने परिवार के साथ भारत के लिए रवाना हो गए। वे व्यक्तिगत कारण से ऐसा फैसला लिए हैं। वो दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले एडिलेड वापस लौट जाएंगे।

भारतीय टीम बुधवार, 27 नवंबर को कैनबरा के लिए रवाना होगी। वहां पूरी टीम के ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज की ओर से उनके सम्मान में आयोजित आधिकारिक स्वागत समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।