Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने लॉन्च की नई जर्सी, प्रचार अभियान में दिखे अक्षर पटेल और जेमिमा रोड्रिग्स

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 शुरू होने ही वाला है, ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को नए सीजन के लिए अपनी आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया। फ्रेंचाइजी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह जर्सी टीम और शहर दोनों की पहचान बन चुकी बाघ की जोशीली भावना से प्रेरित है।

इस जर्सी लॉन्च अभियान में पुरुष और महिला दोनों टीमों के कप्तान, अक्षर पटेल और जेमिमा रोड्रिग्स, एक साथ नजर आ रहे हैं। यह अपनी तरह का पहला जर्सी लॉन्च है जिसमें दोनों टीमें एकजुट हुई हैं। यह जर्सी दोनों टीमों की साझा पहचान को दर्शाती है और दिल्ली कैपिटल्स की दोनों टीमों के बीच बढ़ते तालमेल का जश्न मनाती है।

नई जर्सी के अनावरण के अवसर पर दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ सुनील गुप्ता ने कहा, "यह जर्सी हमारे शहर, हमारी पहचान और मैदान पर हमारे निडर रवैये का प्रतीक है। आईपीएल जर्सी लॉन्च अभियान में पहली बार, हमें अपनी महिला टीम की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स को शामिल करते हुए गर्व हो रहा है, क्योंकि यह सभी टीमों में एक एकीकृत दिल्ली कैपिटल्स संस्कृति के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नीली और लाल जर्सी में हमारे टाइगर्स तैयार हैं, और हम आने वाले रोमांचक सीजन के लिए उत्सुक हैं।"

गुरुवार को पूर्व आयरलैंड के ऑलराउंडर जॉन मूनी को आईपीएल 2026 सीज़न से पहले दिल्ली कैपिटल्स का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया। जॉन मूनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ में शामिल होने वाले पहले आयरिश कोच भी बन गए हैं। पूर्व आयरलैंड के ऑलराउंडर ने ज्ञानेश्वर राव और एंटोन रॉक्स से यह जिम्मेदारी संभाली, जिन्होंने पिछले सीज़न में यह पद संभाला था।

मूनी आईपीएल 2026 के दौरान मुख्य कोच हेमांग बदानी, बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल, सहायक कोच इयान बेल और क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव के साथ काम करेंगे। दिल्ली कैपिटल्स की स्थापना 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के रूप में हुई थी, जिसने 2019 में एक नया रूप धारण किया। 2020 में, टीम अपने पहले फाइनल में पहुंची।

2023 में, दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग में भाग लेने वाली पांच संस्थापक टीमों में से एक बन गई। महिला टीम अब तक डब्ल्यूपीएल के सभी चार संस्करणों के फाइनल में पहुंची है और हर बार उपविजेता रही है।