Breaking News

दिल्ली: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से बाइक सवार 3 लोग गिरे, गंभीर रूप से घायल     |   ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने इस्तीफे का ऐलान किया     |   फिरोजाबाद: CM योगी ने 658 करोड़ की 81 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया     |   निहंग-व्यापारी विवाद: पंजाब के CM भगवंत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई     |   उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए पुल हादसे का संज्ञान लिया     |  

IND vs AUS: टीम इंडिया को बड़ा झटका, पहले तीन मैचों से बाहर हुआ ये ऑलराउंडर

IND vs AUS: भारतीय ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी गर्दन में ऐंठन के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से बाहर हो गए हैं। ऑलराउंडर को एडिलेड में दूसरे वनडे के दौरान क्वाड्रिसेप्स में चोट लगी थी। इसके अलावा उन्होंने गर्दन में दर्द की भी शिकायत की थी। नीतीश फिलहाल रिकवरी और मोबिलिटी पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं बीसीसीई की मेडिकल टीम ने उन पर नजर बनाए रखी है।

बीसीसीआई ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, "नीतीश कुमार रेड्डी पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से बाहर हो गए हैं। एडिलेड में दूसरे वनडे के दौरान लगी बायीं क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहे इस ऑलराउंडर ने गर्दन में ऐंठन की शिकायत की है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है।" 22 वर्षीय यह खिलाड़ी पिछले एक साल से कई चोटों के कारण समय-समय पर मैदान से बाहर रहा है।