Breaking News

घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |   नेपाल में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कटौती, LPG सिलेंडर में भी 100 रुपये सस्ता     |   चीन का कड़ा संदेश, शी जिनपिंग बोले- राष्ट्रीय संप्रभुता से कोई समझौता नहीं     |   नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की     |   बिहार STF ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का किया भंडाफोड़, करोड़ों की नशीली दवाएं जब्त, 6 अरेस्ट     |  

बांग्लादेशी क्रिकेटर ने किया टी20 से संन्यास का ऐलान, हैदराबाद में खेलेंगे आखिरी मैच

बांग्लादेश के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी महमूदुल्लाह ने मंगलवार को टी20 से संन्यास का ऐलान किया। भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला इस फॉर्मेट में उनका आखिरी मैच होगा। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच शनिवार को हैदराबाद में खेला जाएगा।

महमूदुल्लाह ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले कहा, "हां, मैं इस सीरीज के आखिरी मैच के बाद टी20 से संन्यास ले रहा हूं। ये पहले से तय था। ये इस प्रारूप से आगे बढ़ने और वनडे पर ध्यान देने का सही समय है।"

इस 38 साल के खिलाड़ी ने 2007 में बांग्लादेश के लिए 50 टेस्ट, 232 वनडे और 139 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। बांग्लादेश के इस पूर्व टी20 कप्तान ने 2021 में अपने टेस्ट करियर को अलविदा कहा था।