Breaking News

मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा है नीतीश कुमार का सामान     |   'बंगाल में इस बार खेला होगा, भय मुक्त सरकार से दिलाएंगे छुटकारा', बर्धमान की रैली में बोले PM मोदी     |   ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता 2 दिन से ज्यादा समय तक चल सकती है     |   कोलकाता: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व टीएमसी मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय के घर पर ED का छापा     |   कर्नाटक में कैबिनेट बर्थ को लेकर खींचतान, कांग्रेस के 35 विधायक रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे     |  

आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने लिया रिटायरमेंट

टी20 वर्ल्ड कप 2021 विजेता मैथ्यू वेड ने मंगलवार को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। अब वे आस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के सेट-अप में कोचिंग देते दिखाई देंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज वेड पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 वर्ल्ड कप में आंद्रे बोरोवेच के कोचिंग स्टाफ में होंगे । वेड ने अपने 13 वर्ष के कैरियर में 36 टेस्ट, 97 वनडे और 92 टी20 मैच खेले हैं। वे आखिरी बार इस साल टी20 वर्ल्ड कप खेले थे। वे तस्मानिया के लिये घरेलू क्रिकेट और होबर्ट हरिकेंस के लिये बिग बैश लीग में खेलते रहेंगे।

वेड ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया की तरफ से जारी बयान में कहा,‘‘ पिछले टी20 वर्ल्ड कप में ही मुझे पता था कि मेरा अंतरराष्ट्रीय कैरियर अब खत्म हो रहा है । मैं पिछले छह महीने से जॉर्ज बेली और एंड्रयू मैकडोनाल्ड के संपर्क में हूं। पिछले कुछ साल से मैं कोचिंग के बारे में सोच रहा था। इस मौके के लिये मैं शुक्रगुजार हूं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेते समय मैं आस्ट्रेलियाई टीम में अपने साथियों, स्टाफ और कोचों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैने इस सफर का पूरा मजा लिया है। अपने आसपास इतने अच्छे लोगों के बिना मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता।’’ क्रिकेट आस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकली ने कहा ,‘‘ मैथ्यू को शानदार कैरियर के लिये बधाई । मुझे खुशी है कि अब वह अगली पीढी के क्रिकेटरों को तैयार करने में मदद करेंगे ।’’