Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने विराट कोहली को कहा- 'जोकर', सैम कोंस्टास घटना पर स्टार बल्लेबाज का किया अपमान

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान सैम कोंस्टस से हुई टक्कर ने कोहली को चर्चा में ला दिया है। इस घटना के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने उन्हें 'जोकर कोहली' और 'रोने वाला बच्चा' कहकर अपमानित किया।

आस्ट्रेलियाई पारी के दसवें ओवर के बाद जब खिलाड़ी एक दूसरे के सामने से गुजर रहे थे तब कोहली और कोंस्टास के कंधे टकरा गए। दोनों खिलाड़ियों ने पलटकर एक दूसरे को घूरकर देखा और कुछ बोले भी। इस बीच आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने आकर दोनों को अलग किया। मैदानी अंपायरों ने भी दोनों से बात की।

टक्कर के अगले दिन ऑस्ट्रेलियाई अखबार 'द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन' ने कोहली पर तीखा हमला किया और उन्हें 'क्लाउन कोहली' कहा। लेख में लिखा गया, "भारतीय खिलाड़ी ने टीनएज डेब्यू खिलाड़ी पर गलत तरीके से टक्कर मारकर खेल भावना का अपमान किया।"