Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

उत्तराखंड में बनाया गया अमरनाथ मंदिर की तरह बर्फ का शिवलिंग

देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया गया। सभी भक्त कृष्ण की भक्ति में लबरेज नजर आए. वही इस खास पर्व पर उत्तराखंड के रामनगर में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बाबा बर्फानी सेवा समिति ने अमरनाथ मंदिर की तरह बर्फ का शिवलिंग बनाया। श्रद्धालुओं को शिवलिंग पर पूजा करने के लिए बर्फ की सिल्लियों पर नंगे पैर चलना पड़ा। 

बाबा बर्फानी सेवा समिति के आयोजक मोहित अग्रवाल ने बताया कि "ये हमारी बाबा बर्फानी की 50 मीटर की गुफा है जिस पर सभी भक्तो को नंगे पैर बर्फ़ पर चल कर आना है और अंदर शिवलिंग के दर्शन करने है. रास्ते में माता वैष्णोदेवी का दरबार हैं, माता वैष्णोदेवी के दर्शन हैं। उसके बाद श्याम बाबा का दरबार लगा हुआ है श्याम बाबा के दर्शन है. हर साल ही सभी भक्तों की कृपा से प्रोग्राम अच्छा रहता है। सभी भक्त और संयोग से बर्फानी वाली प्यार मोहब्बत मिलती है।

आयोजकों के मुताबिक गुफा और शिवलिंग को बनाने के लिए 140 बर्फ की सिल्लियों का इस्तेमाल किया गया। ये पहला मौका नहीं है जब अमरनाथ मंदिर की तर्ज पर यहां भी बर्फ का शिवलिंग बनाया हो. बाबा बर्फानी सेवा समिति ने बताया कि वो पिछले 15 सालों से बर्फ का शिवलिंग बनाते आ रहे हैं. ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालु सेवा समिति के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं।