Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी के असली आरोपियों को बचा लिया गया: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती     |   राम मंदिर चंदा के सिस्टम में पिछले 3 साल के इंटरनल ऑर्डिट में बड़ी खामियां: SIT     |   राम मंदिर चढ़ावा मामला: CCTV कैमरे में 70 बार कथित चंदा चोरी की गतिविधियां कैद     |   बांग्लादेश के पीएम चीनी राष्ट्रपति से मिले, इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने को लेकर बात     |   केतन अग्रवाल मर्डर केस: पुलिस ने सिया गोयल के भाई साहिल को पूछताछ के लिए भेजा समन     |  

अमरनाथ यात्रा के लिए उमड़े श्रद्धालु, नेपाल से जम्मू पहुंचे बड़ी संख्या में साधु

अगले महीने से शुरू होने वाली पावन अमरनाथ यात्रा को लेकर भक्तों का उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में पड़ोसी देश नेपाल से बड़ी संख्या में साधु-संतों और श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू पहुंचना शुरू हो चुका है। शहर का ऐतिहासिक राम मंदिर उनके लिए एक अहम पड़ाव बन गया है। बहुत से लोगों के लिए अमरनाथ यात्रा भगवान शिव की पूजा करने की प्राचीन परंपरा से जुड़ी एक रस्म है। 

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में हिमालयी क्षेत्र में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर की सालाना अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी।57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था दो जुलाई को जम्मू से रवाना किया जाएगा। यह यात्रा अनंतनाग में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबे, छोटे लेकिन खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से होगी।