Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कांवड़ रूट पर मेरठ में सुरक्षा सख्त

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ रूट की सुरक्षा में पुलिस के अलावा, बम निरोधक दस्ते और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। इनकी तैनाती पूरे मेरठ-हरिद्वार रूट पर है। 

हर साल महादेव के भक्त हरिद्वार से गंगाजल लाकर शिव मंदिरों में चढ़ाते हैं। कांवड़ यात्रा हिंदू कैलेंडर के सावन महीने में होती है। वैसे तो पूरे सावन यात्रा चलती है, लेकिन शिवरात्रि तक यात्रा पर खासा जोर रहता है। इस बार शिवरात्रि दो अगस्त को है।