Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Sawan 2024: सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

सावन में पड़ने वाले सोमवार का व्रत किया जाता है और महादेव की पूजा की जाती है। साथ ही शिवलिंग पर विशेष चीजें अर्पित की जाती है। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से जातक को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन सदैव खुशहाल रहता है.

  • शिवपुराण के अनुसार, शिवलिंग में जलाधारी की जगह को अशोक सुंदरी का स्थान कहा जाता है। शिवलिंग की इस जगह वाले जल को रोग वाले स्थान पर लगा लें। इसके बाद अशोक सुंदरी पर चंदन को लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से जातक को सभी बीमारियों से मुक्ति मिलती है।  

  • मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए सोमवार को जल में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा माना जाता है कि इस टोटके को करने से जातक को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

  • अगर आप कर्ज की समस्या से परेशान हो गए हैं, तो ऐसे में सावन सोमवार को शिव मंदिर या फिर घर पर ही महादेव की पूजा करें और जल में चावल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। 

  • सावन सोमवार के दिन दूध में थोड़ा-सा केसर डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस दौरान सच्चे मन से 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। इससे साधक को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
  •  समस्या से मुक्ति पाने के लिए सावन सोमवार का दिन उत्तम माना जाता है। इस दिन शिवलिंग पर 11 बेलपत्र अर्पित करें। इसके पश्चात महादेव से सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए प्रार्थना करें। इस कार्य को करने सभी तरह की परेशानियों का अंत होता है।  

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा 21 जुलाई को पड़ रही है। इसके अगले दिन यानी 22 जुलाई से सावन का महीना शुरू होगा। साथ ही इसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। इस माह में पांच सोमवार पड़ रहे हैं।