Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 की तैयारियां शुरू

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले के परेड क्षेत्र में जमीन को समतल करने का काम तेजी से चल रहा है। बाढ़ के पानी से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद प्रयागराज मेला प्राधिकरण दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक मेले की तैयारी तेजी से कर रहा है।

मेले की तैयारियों के बारे में उप मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने कहा, "ये महाकुंभ की तैयारी के लिए आपको मैं बताना चाहूंगा कि हर वर्ष हमारे यहां माघ मेले का भी आयोजन होता है तो ये इसी ट्रेंड में सितंबर तक पानी जाता है और अक्टूबर से हम कार्य प्रारंभ करते हैं तो उसी प्रकार से पानी करीब-करीब तेजी से हटना शुरू हो गया है और धीरे-धीरे हमें जहां भूमि उपलब्ध होती जा रही है, वहां लेवलिंग का काम शुरू कर दिए हैं। आप देख रहे हैं परेड क्षेत्र में, नैनी क्षेत्र में जहां भूमि की उपलब्धता शुरू होती जा रही है, उसी हिसाब से हम लेवलिंग का काम शुरू कर रहे हैं। आप बता रहे हैं कि यहां कींचड़ की समस्या है, तो कींचड़ की समस्या नहीं है। उसके हम लोग लेवलिंग के द्वारा करा लेंगे।”