Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

मेरठ में पुलिस ने उतरवाएं धर्मस्थलों के लाउडस्पीकर, बैठकों के बाद लगातार अभियान जारी

मेरठ में पुलिस धर्मस्थलों के लाउडस्पीकर उतरवा रही है। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र सहित अन्य जगहों पर पुलिस टीमें पहुंची। पहले धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकरों की संख्या और आवाज को चैक किया। मानकों के विपरीत लाउडस्पीकर मिलने पर पुलिस ने उन्हें उतरवाना शुरू कर दिया है। लगभग 10 से अधिक धर्मस्थलों पर पुलिस ने लाउडस्पीकर उतरवाए हैं। लगातार अभियान जारी है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का करें पालन
एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा के निर्देश पर जनपद में दो दिन पूर्व सभी सीओ ने अपने सर्किल में थानों में धर्मगुरुओं के साथ बैठक की।अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा धर्मस्थलों पर लगे माइक और लाउड स्पीकर की आवाज परिसर के बाहर नहीं जानी चाहिए। अगर माइक इस्तेमाल करना है तो धीमी आवाज में करें। धर्मगुरुओ ने इस पर सहमति जताई। बावजूद इसके फैसल मस्जिद से रोज सुबह तेज आवाज आती है। इसकी शिकायत भी लोगों ने पुलिस से की थी।

SSP ने सभी सीओ को दिए निर्देश
लगातार लोगों से पुलिस को धर्मस्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों से तेज शोर आने की शिकायतें मिल रही थी। इस शिकायत के आधार पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने सभी सीओ को निर्देश दिए हैं कि वे सभी अपने क्षेत्र में तुरंत इस नियम का पालन कराएं। धर्मस्थलों पर जहां भी तेज आवाज में ध्वनि यंत्र सुनाई दे रहे हैं उस पर एक्शन लें।