Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

PM मोदी ने भारत मंडपम में 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का किया उद्घाटन

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महावीर जयंती के मौके पर दिल्ली के भारत मंडपम में 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने रविवार को महावीर जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान महावीर का शांति और सद्भावना का संदेश 'विकसित भारत' के निर्माण में देश के लिए प्रेरणा है।

महावीर जयंती जैन धर्म के 24वें तीर्थांकर भगवान महावीर की जयंती का प्रतीक है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट में कहा कि 'महावीर जयंती के शुभ अवसर पर देश के सभी परिजनों को मेरी शुभकामनाएं।'

पीएम मोदी ने कहा कि भगवान महावीर का शांति, संयम और सद्भाव का संदेश 'विकसित भारत' के निर्माण में देश के लिए प्रेरणा है।